सिलीगुड़ीः माटीगाड़ा थाने की पुलिस और एसओजी की टीम ने सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा के परिवहन नगर इलाके में छापेमारी कर लाखों के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। शनिवार दोपहर गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी कर प्रतिबंधित पटाखों से लदा ट्रक जब्त किया गया। घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस ट्रक में करीब 15 कार्टून प्रतिबंधित पटाखे थे। ट्रक कोलकाता से असम जा रहा था। बरामद पटाखों का अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये बताए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जुर्म
लाखों रुपये के अवैध पटाखे जब्त
- by Gayatri Yadav
- December 24, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1225 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
