सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से अठारहखाई ग्राम पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास समारोह अठारहखाई ग्राम पंचायत के चैतन्यपुर विनयगड़ क्षेत्र में संपन्न हुआ | इस दिन चालीस परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और साथ ही 14 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन परियोजनाओं का उद्घाटन सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष ने किया। इसमें कम्युनिटी हॉल, 4 सोलर सिस्टम वाटर प्रोजेक्ट शामिल हैं। 14 नई परियोजनाओं के शिलान्यासों में नई सड़कों और नाले सहित कई कार्य शामिल हैं। इस दौरान अरुण घोष ने कहा कि बहुत कम समय में अठारहखाई ग्राम पंचायतों ने लगभग तीन करोड़ का काम किया है, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक कार्य होंगे। इस अवसर पर पपिया घोष, माटीगाड़ा पंचायत समिति के सहायक अध्यक्ष भोला घोष व अन्य उपस्थित हुए |
लाइफस्टाइल
अठारहखाई ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ !
- by Gayatri Yadav
- March 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 942 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
