सिलीगुड़ी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताज़ा मामला चेकपोस्ट इलाके का है, जहां एक शोरूम के यार्ड में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।मामला 14 जुलाई की आधी रात का है। सुबह जब शोरूम के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि इलेक्ट्रॉनिक केबल सहित कई सामान गायब हैं। इस घटना की शिकायत शोरूम प्रशासन ने भक्तिनगर थाने में दर्ज कराई।शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 16 जुलाई को चोरी के सिलसिले में राहुल छेत्री नाम के आरोपी को शालुगारा पाइपलाइन इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ – चोरी का सामान लिम्बुवस्ती स्थित एक कबाड़ी की दुकान में बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और कबाड़ी के मालिक संतोष शाह को भी गिरफ्तार कर लिया। संतोष शाह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 42 के रामचंद्र नगर इलाके का रहने वाला है।छापेमारी के दौरान चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी राहुल पुलिस हिरासत में है, वहीं कबाड़ी संतोष शाह को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस चोरी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
Action
crime
siliguri metropolitan police
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी में बढ़ रही चोरी की वारदातें
- by Ryanshi
- July 18, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1563 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
