सिलीगुड़ी से एक सनसनीखेज घटना की जानकारी मिली है, फ़ेमस कराने का झाँसा देकर, फुरबा लामा नामक एक इंस्टग्राम इन्फ़्लुएंसर पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है । सूत्रों से जानकारी मिली है कि, फुरबा लामा नामक एक सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ने बीते सितंबर महीने में सिलीगुड़ी की एक युवती को साथ में काम करने और फ़ेमस करने का झांसा देकर शहीद नगर स्थित अपने कथित तौर पर भाड़े के घर अन्यथा स्टूडियो में बुलाया, जहाँ उसने युवती को नशीला पदार्थ देकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया था । वहीं इस मामले की शिकायत युवती ने बीते कल 6 नवंबर भक्तिनगर थाने में दर्ज कराई जिसके बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद कथित आरोपी फुरबा लामा को गिरफ्तार कर लिया है । आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है । पुलिस मामले की जांच कर इसके तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ।
crime
arrested
fraud
newsupdate
sad news
siliguri
siliguri metropolitan police
Instagram influencer ने नशीला पदार्थ खिला कर किया एक युवती के साथ दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- November 7, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1986 Views
- 12 months ago

Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
