दार्जिलिंग: दार्जिलिंग के प्रख्यात महाकाल मंदिर में 29 जून से 3 जुलाई तक ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा प्रतिरूप पूजा एवं पांच दिवसीय स्थापना समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा | इस प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम माता मंदाकिनी और हरिद्वार के रविंद्रपुरी महाराज के दिशा निर्देश एवं विशेष उपस्थिति में संपन्न किया जाएगा | 2 जुलाई को ज्योतिर्लिंग के एक स्वरूप को नगर परिक्रमा कराया जाएगा | महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है | श्रद्धालु दूर-दूर से भगवान के दर्शन के लिए आ रहे हैं | देखा जाए इस ऐतिहासिक महाकाल मंदिर का निर्माण लामा दोरजे रिनजिंग द्वारा 1782 में किया गया था | महाकाल मंदिर वेधशाला पहाड़ी के ऊपर स्थित भगवान शिव का मंदिर है | यहां साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दार्जिलिंग में स्थित होने के कारण यह मंदिर पर्यटकों को भी काफी आकर्षित करता है और श्रद्धालुओं का मानना है कि, इस मंदिर में मांगी गई मुराद को भगवान महाकाल पूरी करते हैं |
उत्तर बंगाल
दार्जिलिंग
लाइफस्टाइल
दार्जिलिंग महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा पूजन का आयोजन !
- by Gayatri Yadav
- June 30, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2417 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
