सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी हैदरपाड़ा के 39 वार्ड नंबर इलाके के एक अपार्टमेंट में देह व्यापार का मामला सामने आया है । स्थानीय वासियों का आरोप है कि काफी वर्षों से इस अपार्टमेंट में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। स्थानीय वासियों ने कई बार इस मामले में फ्लैट के मालिक से शिकायत की लेकिन उन्होंने इस मामले को हमेशा नजरअंदाज किया और लगातार देह व्यापार का कारोबार फलता-फूलता रहा । स्थानीय वासियों ने यह भी बताया कि इस मामले में काउंसलर को जानकारी देने के बाद उन्होंने भी इस विषय में फ्लैट के मालिक के साथ चर्चा की थी, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ । कल रात इस घटना के खिलाफ स्थानीय वासियों ने विरोध किया और भक्ति नगर थाने को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद भक्ति नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही देह व्यापार में शामिल लोग वहां से फरार हो गए थे। भक्ति नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में फ्लैट के मालिक से वार्तालाप की, इसके अलावा स्थानीय वासियों ने भी भक्ति नगर थाने की पुलिस को इस देह व्यापार के मामले में लिखित रूप से शिकायत की । पूरे मामले की जांच भक्ति नगर थाने की पुलिस कर रही है और इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय वासियों ने दी है ।
जुर्म
स्थानीय वासियों ने अपार्टमेंट में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़ !
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1476 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
