बागडोगरा: एक ओर जहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिलीगुड़ी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है | तो वहीं दूसरी ओर आज बागडोगरा एयरपोर्ट में एक व्यक्ति को आग्नेयास्त्र और 35 कारतूसों के साथ पकड़ा गया | जानकारी अनुसार सीआईएसएफ यानि बागडोगरा के सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से आग्नेयास्त्र और 35 कारतूस बरामद किए | व्यक्ति को बागडोगरा थाना को सौंप दिया गया | व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय मियां डोका और इटानगर, अरुणाचल प्रदेश के निवासी के रूप में की गई है | बताया गया है की गिरफ्तार व्यक्ति ने आग्नेयास्त्र के वैध कागजात दिखाए जो की उत्तर पूर्व भारत, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए है। बताया गया है कि सिलीगुड़ी कोर्ट में गिरफ्तार व्यक्ति को पेश किया जाएगा |
घटना
बागडोगरा एयरपोर्ट से आग्नेयास्त्र व कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- February 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 930 Views
- 4 years ago
