October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
घटना

अस्पताल में भीषण अग्निकांड, एक व्यक्ति की मृत्यु !

कोलकाता: अस्पताल में भयावह अग्निकांड से हड़कंप मच गया | बता दे कि, सियालदह ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार सुबह भीषण अग्निकांड की घटना घटित हुई | अग्निकांड की संज्ञान सुबह लगभग 5 बजे हुई | उसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तीव्रता से बढ़ने लगी थी | सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची | वही अग्निकांड के अफरातफरी के बीच 80 मरीजों को सुरक्षित अस्पताल से निकाला गया, जानकारी मिल रही है कि, दम घुटने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और दो लोग अस्पताल में भर्ती है | मृतक का नाम उत्तम वर्धन बताया गया है | बता दे कि,दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिस दोनों इस अग्निकांड की छानबीन कर रहें हैं |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *