सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के साहुडांगी अधिकारपल्ली इलाके के निवासियों को बेदखल कर वहां एक प्राइवेट कंपनी कारखाना बनाने की कोशिश कर रही है। इसकी शिकायत मिलने पर गुरुवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव इलाके में जायजा लेने पहुंचे । उन्होंने स्थानीय वासियों को आश्वासन दिया कि उनके जीवित रहते कोई गैरकानूनी कारखाना वहां नहीं बनेगा । उनके आश्वासन से स्थानीय वासियों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि साहुडांगी के अधिकारपल्ली इलाके में एक प्राइवेट कंपनी कारखाना बनवा रही है। जिसके कारण स्थानीय वासियों को वहां से बेदखल किया जा रहा है। आरोप है कि वहां से बह रही साहू नदी का भी रुख मोड़ा जा रहा है जो गैरकानूनी है। मेयर गौतम देव सहित नेताओं को सामने पाकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की।
लाइफस्टाइल
जायजा लेने अधिकारपल्ली पहुंचे मेयर
- by Gayatri Yadav
- December 15, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2055 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
