सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पहली बार आयोजित होने जा रहा महकमा उत्सव। जिसका नाम नवान्न ग्रामीण उत्सव रखा गया है। शहर के मेयर गौतम देव और सिलीगुड़ी महाकमा के अध्यक्ष अरुण घोष ने आज ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की | जिसमें नवान्न ग्रामीण उत्सव कहाँ और कब शुरू होगा, इस बारे में चर्चा की गई। बैठक के बाद मेयर गौतम देव ने कहा कि महोत्सव 30 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा, महकमा उत्सव मद्देनजर नक्सलबाड़ी से रंगारंग शोभायात्रा निकला जाएगा। महकमा उत्सव के दौरान विभिन्न खेलों के अलावा,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहेंगे । कोलकाता के विभिन्न कलाकार मंच पर प्रदर्शन करेंगे और कलाकार अदिति दासमुंशी भी आ सकती हैं। मेयर गौतम देव ने बताया कि इस पूरे महकमा उत्सव के लिए सरकारी खजाने से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा |
लाइफस्टाइल
‘नवान्न ग्रामीण उत्सव’ को लेकर बैठक !
- by Gayatri Yadav
- January 10, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3478 Views
- 4 years ago
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
