February 17, 2026
Sevoke Road, Siliguri
kidnapping arrested crime newsupdate siliguri siliguri metropolitan police SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

सिलीगुड़ी में नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार !

Minor girl kidnapped in Siliguri, recovered safely by police, one accused arrested

प्रधान नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक किडनैपिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को प्रधान नगर थाना अंतर्गत दागापुर इलाके की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब लड़की का कोई पता नहीं चला तो परिवार की ओर से प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने हल्दीबाड़ी निवासी साजानूर हुसैन को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नाबालिग लड़की को प्रधान नगर थाना क्षेत्र के एक स्थान से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई लड़की पूरी तरह सुरक्षित है और उसका आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को आरोपी साजानूर हुसैन को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *