May 27, 2026
Sevoke Road, Siliguri
newsupdate good news siliguri siliguri metropolitan police TRAFFIC POLICE TRAFFIC RULES

ट्रैफिक समस्या को लेकर सीधे पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे विधायक, तीन महीने की कार्ययोजना पर हुई अहम बैठक !

MLA directly reached the Police Commissionerate regarding traffic problem, important meeting held on three-month action plan

सिलीगुड़ी: शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और आम लोगों की परेशानी को लेकर बुधवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दोपहर 3 बजे शुरू हुई इस बैठक में पुलिस कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में शहर के लगातार बढ़ते जाम, यातायात व्यवस्था और लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आमतौर पर प्रशासनिक बैठकों में पुलिस अधिकारियों को नेताओं और मंत्रियों के पास जाते देखा जाता है, लेकिन इस बार सिलीगुड़ी में एक अलग तस्वीर देखने को मिली।

लोगों की समस्याओं और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विधायक खुद सीधे पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात तथा संभावित समाधान पर चर्चा की।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने बताया कि अगले तीन महीनों के भीतर ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या कम करने, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने तथा आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई है।

विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयास से आने वाले समय में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *