May 27, 2026
Sevoke Road, Siliguri
newsupdate good news WEST BENGAL westbengal

मेखलीगंज में प्रशासनिक बैठक आयोजित, विधायक दधिराम राय ने अधिकारियों को नए तरीके से काम करने का दिया निर्देश

Administrative meeting held in Mekhliganj, MLA Dadhiram Rai instructed the officials to work in a new way.

मेखलीगंज: बुधवार को मेखलीगंज ब्लॉक के चांगड़ाबांधा स्थित मेखलीगंज समष्टि विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में एक अहम प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में मेखलीगंज के विधायक दधिराम राय, समष्टि विकास अधिकारी नरेश राज राय, बीएमओएच अंबुज कुमार ठाकुर, पंचायत समिति की सभापति पम्पा राय बर्मन, मेखलीगंज थाना के ओसी मोहम्मद शाहबाज, बीएसएफ अधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विधायक दधिराम राय ने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद अब काम करने के तरीके में भी बदलाव लाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से नई सोच और नई कार्यशैली के साथ जनता के हित में काम करने की अपील की।

विधायक ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई।

इस दौरान विधायक दधिराम राय ने प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय और जवाबदेह होकर काम करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *