February 17, 2026
Sevoke Road, Siliguri
Raju Bista good news indian railway newsupdate rail project railway train

सांसद राजू बिष्ट ने नक्सलबाड़ी रेलवे स्टेशन से महनंदा एक्सप्रेस का ऐतिहासिक फ्लैग ऑफ किया !

MP Raju Bista did the historic flag off of Mahananda Express from Naxalbari Railway Station.

नक्सलबाड़ी रेलवे स्टेशन से मंगलवार को सांसद राजू बिष्ट ने महनंदा एक्सप्रेस का ऐतिहासिक फ्लैग ऑफ किया। यह पहली बार है जब महनंदा एक्सप्रेस नक्सलबाड़ी में रुकी। अब नक्सलबाड़ी, पनिटांकी और आस-पास के क्षेत्रों के लोग सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा मिरिक, सॉरेनी, सिंगबुली, फुगुरी, डुडेय, पनिघट्टा और आसपास के यात्रियों के लिए यह सुविधा समय और अतिरिक्त खर्च बचाएगी।

इस अवसर पर विधायक आनंदमय बर्मन और रेलवे अधिकारी भी मौजूद थे। सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि इस नई स्टॉपेज से नक्सलबाड़ी का विकास होगा और छात्रों, पर्यटकों और इलाज के लिए जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया।

राजू बिष्ट ने यह भी कहा कि धीरे-धीरे हमारी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी अधिकतम स्तर तक पहुँच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *