October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लगभग 277 घंटे से जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं | इस भूख हड़ताल के दौरान कई डॉक्टरों की तबीयत बुरी तरह खराब हो गई, जिनका इलाज चल रहा है |

सिलीगुड़ी: फांसीदेवा के मुरलीगंज चेकपोस्ट संलग्न इलाके में बिधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक चार पहिया वाहन को रोका | वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा की, वाहन में एक गुप्त चैंबर बनाकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी | पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, दोनों आरोपी बिहार पटना के निवासी बताए गए हैं | | गिरफ्तार आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट में पेश किया गया |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जिला अस्पताल से एक मृत नवजात शिशु का शव लापता हो गया था | वहीं अस्पताल के अधिकारियों ने भी माना कि, यह एक बड़ी चूक हुई है | इस मामले को लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के सुपर ने बताया कि, इस मामले की जांच की जा रही है और इस जांच के लिए विशेष तीन सदस्य टीम का गठन किया गया है और वे तीन दिनों के अंदर छानबीन कर पूरी रिपोर्ट देने की कोशिश करेंगे |

सिलीगुड़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी की निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना घोषपुकुर फूलबाड़ी नंबर 27 नेशनल हाईवे पर घटित हुई | मालूम हो कि, बस फुलबाड़ी से कोलकाता जा रही थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। चालक व सहचालक इस हादसे में बाल-बाल बचे | घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात यातायात पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए |

सिलीगुड़ी: शुक्रवार की सुबह मुरलीगाछ इलाके में फांसीदेवा पुलिस ने अभियान चलाया | उस दौरान एक लॉरी को रोक कर तलाशी ली गई और 25 गाय को बरामद किया गया | लॉरी का चालक गाय से जुड़े वैध दस्तावेज को नहीं दिखा पाया | पुलिस ने लॉरी चालक को गिरफ्तार कर लिया | आज आरोपी को सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *