September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES, KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: वंदे भारत में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाली सुधा कुमारी रॉय और कूचबिहार के रहने वाले सौरभ कुमार दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं | गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम में आग लगी की घटना से मचा हड़कंप | बता दे कि, बुधवार को नगर निगम के पुराने बिल्डिंग ट्रेड लाइसेंस विभाग में यह आग लगी की घटना घटित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए | सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया |

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में कल हुए आंधी तूफान में 15 नंबर वार्ड में एक पेड़ गिर गया | डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने घटना स्थल का जायजा लिया | कल रात हुए आंधी तूफान के बाद आज सिलीगुड़ी में तामपान में गिरावट महसूस की गई |

सिलीगुड़ी: 71वें एवरेस्ट दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब , डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने दार्जिलिंग मोड़ पर तेनजिंग नोर्गे शेरपा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की | देखा जाए तो हर वर्ष ही सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और पर्यावरण-प्रेमी स्वैच्छिक संगठनों द्वारा इस दिन को मनाया जाता है |

सिलीगुड़ी: एनजेपी जीआरपी ने एनजेपी के रास्ते पंजाब जा रहे बच्चे समेत सात रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है | रोहिंग्याओं का यह समूह बदरपुर जंक्शन से नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में चढ़ा था और इनका उदेश्य दिल्ली के रास्ते होते हुए पंजाब जाने का था, लेकिन सूचना के आधार पर एनजेपी जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन की तलाशी ली और उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार लोगों को बुधवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

सिलीगुड़ी: देवीडांगा क्षेत्र में युवक के अस्वाभाविक मृत्यु से उत्तेजना का माहौल बन गया, जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली क्षेत्र के पंचायत और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

सिलीगुड़ी: फूलबाड़ी लगातार हो रहे चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है और शातिर चोर को गिरफ्तार किया | आरोपी पर चोरी, छिनताई, डकैती के कई मामले दर्ज है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *