सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मंगलवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक संजय मल्लिक, इंद्रजीत साहा, बायोटेक्नोलॉजी के इंजीनियरों ने मिलकर कोविड ब्लाक की स्थिति की समीक्षा की | स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार सारी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और मंत्रालय को ऑनलाइन भेजी जाएगी और इसी जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे देश में कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाएगी |
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कुल 241 कोविड बेड हैं। विशेषज्ञों ने अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर की स्थिति की भी जांच की। बताया जाता है कि अस्पताल में कुल 18 वेंटिलेटर हैं , हालांकि कुछ कनेक्टर्स की जरूरत है जो अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय को जानकारी भेज दी गई हैं।
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कोविड से निपटने को तैयार !
- by Gayatri Yadav
- December 27, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1702 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
