सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव का ऑफिशियल फेसबुक पेज को हैक कर लिया गया है। मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी साइबर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव का फेसबुक पेज साइबर जालसाजों ने हैक कर लिया है। मालूम हो कि सोमवार दोपहर बाद से पेज पर कोई पोस्ट नहीं हो रहा है, इसके बाद से मेयर कार्यालय के अधिकारी मामले को लेकर फेसबुक के अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे और उनके पेज पर 14 नवंबर 2022 के बाद से सभी पोस्ट को हटा दिया गया हैं, साथ ही प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी गई है। इस मामले को लेकर सिलीगुड़ी के साइबर थाने में मेयर कार्यालय से बुधवार 21 जून को लिखित शिकायत की गई है। साथ ही मेयर गौतम देव ने मामले की जानकारी सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर और साइबर थाने के आईसी को दी | मामले की जाँच की जा रही है |
उत्तर बंगाल
राजनीति
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव का ऑफिशियल फेसबुक पेज हुआ हैक !
- by Gayatri Yadav
- June 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2713 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
death, condolences, incident, Obituaries, sad news
उदलाबाड़ी में सड़क हादसे में 17 वर्षीय राजदीप दे
July 16, 2026
