July 16, 2026
Sevoke Road, Siliguri
death condolences incident Obituaries sad news

उदलाबाड़ी में सड़क हादसे में 17 वर्षीय राजदीप दे सरकार का निधन, सिलिगुड़ी में शोक की लहर !

https://khabarsamay.com/17-year-old-rajdeep-de-sarkar-dies-in-a-road-accident-in-udalbadi-wave-of-mourning-in-siliguri/

सिलीगुड़ी: उदलाबाड़ी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिलिगुड़ी निवासी 17 वर्षीय राजदीप दे सरकार का निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे शहर में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय राजदीप अपने पिता राणा दे सरकार और एक अन्य व्यक्ति के साथ वाहन में सवार थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान राजदीप का दुखद निधन हो गया। वहीं, हादसे में घायल अन्य दो लोगों का इलाज जारी है।

राजदीप के पिता राणा दे सरकार सिलिगुड़ी महकमा क्रीड़ा परिषद के सक्रिय सदस्य हैं। इसके अलावा वे सिलीगुड़ी अंपायर्स एंड रेफरी एसोसिएशन के सचिव भी हैं। उनके परिवार पर आई इस अपूरणीय क्षति से खेल जगत सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजदीप के असामयिक निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं खेल संगठनों के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

साथ ही, हादसे में घायल अन्य दोनों लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *