सिलीगुड़ी: लगातार हो रही बारिश के कारण शराब के कारखाने की दीवारें ध्वस्त गई और कारखाने के अंदर से निकला गंदा पानी इलाके के घरों में घुस गया। गुरुवार 13 जुलाई को इस घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने कारखाने के गेट पर ताला लटका कर विरोध प्रदर्शन किया | स्थानीय वासियों ने बताया कि, बारिश के कारण कारखाने की दीवारें ध्वस्त हो गई है और कारखाने का गंदा पानी इलाके के घरों में घुस रहा है और यह पानी काफी बदबूदार है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है | स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि, इस मामले की जानकारी कारखाने के मालिक व अधिकारियों को दी गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की | स्थानीय लोगों ने गुरुवार को शराब के कारखाने के गेट पर ताला लगाकर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया | घटना की सूचना मिलने के बाद एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ |
उत्तर बंगाल
घटना
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
शराब के कारखाने के सामने लोगों ने किया प्रदर्शन !
- by Gayatri Yadav
- July 13, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1227 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
