सिलीगुड़ी: ट्रेन से घर लौटने के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम नितिन कुमार बताया गया है। जानकारी मिली है कि वह रंगिया से काम खत्म कर अपने घर उत्तर प्रदेश लौट रहा था, लेकिन ट्रेन में सफर के दौरान वो अचानक बेहोश हो गया। बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसे बेहोशी की हालत में रेलवे अस्पताल ले जाया गया | जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | पुलिस उसके शव को न्यू जलपाईगुड़ी थाने ले आयी। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना
ट्रेन में सफर के दौरान व्यक्ति की हुई मृत्यु !
- by Gayatri Yadav
- January 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1762 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
