शहर के ईस्टर्न बायपास इलाके में पैसेंजर के साथ कथित मारपीट के मामले में भक्तिनगर थाने की पुलिस ने रैपिडो चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उज्ज्वल बरुई के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 41 स्थित बैकुण्ठपल्ली का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच ऋषभ पाल ने ईस्टर्न बायपास से अपने घर जाने के लिए रैपिडो बुक किया था। आरोप है कि रैपिडो चालक के मौके पर पहुंचने के बाद ऋषभ ने उसे कथित तौर पर शराब के नशे में देखा। इसके बाद उसने राइड पर जाने से इनकार करते हुए राइड कैंसल करने की बात कही।
आरोप है कि इसी दौरान चालक और पैसेंजर के बीच विवाद शुरू हो गया। ऋषभ पाल की ओर से लगाए गए आरोप के मुताबिक, चालक ने उसके साथ मारपीट की और चाबी से उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद ऋषभ पाल ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल ऋषभ को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
घटना को लेकर ऋषभ पाल की माता की ओर से भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाद में आरोपी उज्ज्वल बरुई को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, घायल ऋषभ पाल के पिता ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों के बीच ऑनलाइन कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर डर पैदा हो सकता है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
ऋषभ पाल के अधिवक्ता ने भी रैपिडो कंपनी की चालक सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कंपनी को अपने चालकों का उचित पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही, चालकों को राइड देने से पहले उनकी स्थिति की भी जांच होनी चाहिए।
फिलहाल भक्तिनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी उज्ज्वल बरुई को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने के लिए भेजा गया है। घायल ऋषभ पाल सिलीगुड़ी नगर निगम के दुर्गानगर इलाके का निवासी बताया जा रहा है।
arrested
bhaktinagar police
crime
newsupdate
rapido
sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी से माथे पर वार कर किया घायल; आरोपी गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- September 28, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1310 Views
- 3 weeks ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, bjp, durga puja, newsupdate
दुर्गा पूजा के पंडालों से जनसेवा तक, राजू बिष्ट
October 15, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, india, inflation, newsupdate, World
महंगाई का जोर का झटका! कहीं आम आदमी की
October 14, 2026
