उत्तर बंगाल के बानरहाट ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर रेडबैंक चाय बागान के पास 45 वर्षीय महिला टेरेसा मुंडा की बाइक की जोरदार टक्कर से मौत हो गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, टेरेसा मुंडा रेडबैंक चाय बागान के गरजू लाइन इलाके की रहने वाली थीं। हादसे के समय वह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से होते हुए डायना जंगल की ओर घास काटने जा रही थीं। तभी बनरहाट से लुकसान की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि टेरेसा गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची बनरहाट थाना पुलिस ने उन्हें तुरंत बनरहाट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को बरामद कर लिया है, हालांकि बाइक मालिक का पता अब तक नहीं चल सका है।मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
road update
Accident
newsupdate
north bengal
siliguri
WEST BENGAL
बानरहाट में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत !
- by Ryanshi
- August 13, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4047 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
cyber fraud, arrested, fraud, newsupdate, siliguri, siliguri metropolitan police
Siliguri में एक और बड़ा खुलासा : मैट्रिमोनी संस्था
September 25, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, darjeeling, newsupdate, rain, sikkim, weather
पहाड़ से लेकर समतल तक भूस्खलन, बारिश और तूफान,
September 25, 2026
