October 22, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

डकैती की योजना विफल, चार आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: डकैती की घटना को विफल करते हुए सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि, कल रात प्रोबारा कॉलोनी सब्जी बाजार इलाके में कुछ युवक इकट्ठा होकर डकैती की साजिश रच रहे थे | सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को आता देख कुछ युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल राउत, प्रदीप पासवान, छोटू हेला और रंजन साहनी बताया गया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले कई हथियारों को भी बरामद किया है | गिरफ्तार आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *