सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम में मंगलवार को बजट सत्र आयोजित किया था और इस बजट में शहर के मेयर गौतम देब ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट और 2024- 25 के संशोधन बजट के बारे में बात की थी | इसके अलावा उन्होंने नगर निगम द्वारा कुल लागत 75 करोड़ 44 लाख 57 हजार 269 रूपये से फरवरी 2022 से फरवरी 2025 तक 452 कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की जानकारी भी दी थी | जिनमें कई परियोजनाओं में नालियों, सड़कों, पुलियों, भवनों और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण और सुधार शामिल थे , लेकिन अगर निगम द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट सत्र को कांग्रेस पार्षद सुजॉय घटक ने दिशाहीन बताया था, इसके अलावा वामपंथी पार्षद शरदिंदु चक्रवर्ती ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाया था और आज वामपंथी पार्षद मुंशी नूरुल इस्लाम ने भी सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया और 2025-26 के बजट का असमर्थन किया | आज नगर निगम में बैठक के दौरान वार्म पार्षदमुंशी नूरुल इस्लाम ने नगर निगम के कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)