कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज मौसम का सबसे सर्द दिन है। शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। यह अब तक का सबसे कम तापमान है । आज तक पारा इतना नीचे कभी नहीं लुढ़का था। अधिकतम तापमान भी महज 21.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा बांकुड़ा, पुरुलिया, मेदनीपुर, बर्धमान आदि जिले में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में तो पहले से ही तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जाहिर की है कि इस बार मकर संक्रांति के पहले तक तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम
मकर संक्रांति में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड !
- by Gayatri Yadav
- January 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2857 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
