नक्सलबाड़ी: सरकारी जमीन हड़प कर बेचने के आरोप में नक्सलबाड़ी पुलिस ने 4 भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया है | नक्सलबाड़ी भू-राजस्व विभाग ने सिलीगुड़ी महाकमा अंतर्गत नक्सलबाड़ी थाने में बिना प्रशासन की जानकारी के सरकारी जमीन बेचे जाने की सूचना मिलने पर शिकायत दर्ज करायी | नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को 4 भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार किए गए लोगों में विनय रॉय (50), कुलीन सिंह (50), एक्का बहादुर मांगर (49) और राहुल टिमलेसेना (39) शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपी नक्सलबाड़ी के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तार लोगों को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया । पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरकारी जमीन बेचने और बेचने में मदद करने के मामले में जांच के तहत यह गिरफ्तारी हुई | नक्सलबाड़ी भू-राजस्व अधिकारी बिप्लब हलदर ने बताया कि सरकारी जमीन बेचे जाने की शिकायत की गई है, आने वाले दिनों में सरकारी जमीन पर सरकारी बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और सरकारी जमीन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना
सरकारी जमीन बेचने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- January 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1211 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
