नादिया: शांतिपुर 23 वार्ड के सूत्रगर काजीपाड़ा के जब्बर शेख ने बुधवार सुबह सात बजे अपनी गर्भवती पत्नी को शांतिपुर अस्पताल में भर्ती कराया, उसने बताया कि बीती रात ही बच्चें की मृत्यु हो चुकी थी | इसके बाद भी आज अल्ट्रासाउंड कराने के बाद उन्हें बच्चे की मृत्यु की जानकारी दी गई | इधर घटना के 12 घन्टे बाद भी शांतिपुर अस्पताल के अधिकारियों ने गर्भवती मां के पेट से मृत बच्चे को निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। इस तरह के आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने आज शांतिपुर अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया | उनकी शिकायत है कि सुबह से स्त्री रोग विशेषज्ञ भी अस्पताल में नहीं है। सुपर से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। खाना खाने का बहाना कर चार घंटे बिता दिए । हालांकि, अस्पताल अधिकारियों की ओर से इन सभी आरोपों का खंडन किया गया है।
लाइफस्टाइल
रणक्षेत्र बना शांतिपुर अस्पताल !
- by Gayatri Yadav
- December 15, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1719 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
