March 9, 2026
Sevoke Road, Siliguri
SHE AWARDS khabar samay RADIO MISTY siliguri

खबर समय और रेडियो मिस्टी की शानदार प्रस्तुति ‘SHE अवार्ड’ का सफलता पूर्वक समापन!

https://khabarsamay.com/she-awards-a-brilliant-presentation-by-khabar-samay-and-radio-misty-concludes-successfully/

सामाजिक, बौद्धिक चेतना और सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्षेत्र में खबर समय ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. हर साल की भांति अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खबर समय के द्वारा आयोजित सी अवार्ड सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित रामाडा में उल्लासपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी तैयारी खबर समय के संपादक और संस्थापक श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में चल रही थी.

यह कार्यक्रम खबर समय और रेडियो मिस्टी के सौजन्य से आयोजित किया गया था. पिछले पांच सालों से चला आ रहा ‘She Award’ का कार्यक्रम ऐसी महिलाओं के लिए समर्पित है, जिन्होंने अपनी मेहनत, साहस, पराक्रम और प्रतिभा के बल पर समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है. ऐसी महिलाओं की हौसला आफजाई तथा समाज में महिलाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से तैयार किए गये श्री संजय शर्मा के इस कॉन्सेप्ट की काफी तारीफ हो रही है.

इस कार्यक्रम में मालूम हो की अमृत भोग ग्रुप इस कार्यक्रम का टाइटल स्पॉन्सर रहा और रिहा आलमपुरिया को सम्मानित किया गया। भरतनाट्यम गोल्ड मेडलिस्ट जातवेदा सेन, एक्टर और डिजिटल क्रिएटर सरिता पटेल, खेलकूद के क्षेत्र में नेशनल और इंटरनेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी अनुष्का दत्ता, सिलीगुड़ी की जानी-मानी गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर स्मिता दास घोष, डॉक्टर श्वेता अग्रवाल और डॉक्टर चीनू जोमी को उनकी उपलब्धियों के लिए अवार्ड प्रदान किया गया. कार्यक्रम में श्रीमती उर्मिला देवी जाजोदिया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावा जजों के स्पेशल चॉइस अवार्ड में खेलकूद के क्षेत्र में एथलेटिक्स गोल्ड मेडलिस्ट सोमा दत्ता, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराने वाली राधिका शर्मा और समाज सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब आफ सिलीगुड़ी ग्रेटर फेमिना की रूबी होरा को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.टीमवर्क रिकग्निशन श्रेणी में सौमि और दोतारा बैंड को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंच पर जूरी मेंबर के रूप में डॉ मोनिका अग्रवाल, राजश्री बनर्जी और मीनाक्षी अग्रवाल मौजूद थीं. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SSB फ्रंटियर सिलीगुड़ी के श्री वंदन सक्सेना ने भाग लिया था. दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गान के बाद श्री संजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. श्री दिलीप दुग्गड़ ने कार्यक्रम की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम में विशेष अतिथिगण मौजूद थे जैसे MMIC माणिक दे , अधिवक्ता अत्रि शर्मा , इस्कॉन सिलीगुड़ी की तरफ से नाम कृष्ण दास , रमाडा एनकॉर के डायरेक्टर कैलाश अग्रवाल. She Award के कार्यक्रम के अन्य सहभागियों में दिल्ली पब्लिक स्कूल,सिलीगुड़ी,INOX PVR – MLएक्रोपोलिस, ब्राइट अकैडमी,Skydale, मणिपाल हॉस्पिटल, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं.

कार्यक्रम का संचालन सौमी चक्रवर्ती,सृष्टि शर्मा और सोनी शर्मा द्वारा किया गया .इस कार्यक्रम का शुभारंभ सेवक रोड स्थित रामाडा में शाम लगभग 5:30 बजे और समापन लगभग 7:00 बजे हुआ. यह कार्यक्रम आशा के अनुकूल सफल रहा. श्री संजय शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों और गेस्ट का हार्दिक आभार व्यक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *