सिलीगुड़ी: आखिरकार मादक पदार्थ तस्करी मामले में सिलीगुड़ी कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई सजा | मालूम हो कि खुफिया विभाग के अधिकारियों को 23 जून 2016 को गुप्त सुचना मिली थी की, एक चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी और वाहन मणिपुर से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। सूचना मिलते ही खुफिया विभाग के अधिकारियों ने चमटा मेथी बाड़ी इलाके में छापेमारी की | छापेमारी में खुफिया विभाग के अधिकारियों ने एक चार पहिया वाहन जब्त किया और तलाशी ली | तलाशी के दौरान वाहन से सात पैकेट मिले और प्रत्येक पैकेट में एक किलो चरस थे । वाहन में सवार चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान शांता राय, जीवन गौतम, रामकुमार कार्की और वसंत राय की गई । पिछले छह साल से चल रहे मामले के बाद सिलीगुड़ी की विशेष अदालत (एमडीपीएस) ने आज चारों आरोपियों को 12 साल कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया |
जुर्म
सिलीगुड़ी कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपियों को सुनाई सजा !
- by Gayatri Yadav
- April 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1017 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
