सिलीगुड़ी: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसके प्रति लोगों की दीवानगी हमेशा सर चढ़कर बोलती है | जितना खिलाड़ी इस खेल की ओर समर्पित होते हैं, उसी तरह क्रिकेट प्रेमी भी क्रिकेट देखने को लेकर समर्पित रहते हैं | सिलीगुड़ी में पांचवीं बार रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन की ओर से (एससीएल) सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग आयोजित किया जा रहा है | बता दे सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग 11 से 12 मार्च तक चाँदमुनि टी. ई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है | आज सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग का उद्घाटन राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर और राष्ट्रीय गान गाकर किया गया | इस दौरान डिप्टी मेयर रंजन सरकार, माणिक डे , रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा व क्लब के सदस्य मौजूद हुए | डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, वहीं दूसरी ओर सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ी काफी जोश में दिखे | इसके अलावा रोटरीयन जोति डे सरकार ने सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग को लेकर जानकारी सांझा की |
खेल
आज से शुरू हुआ सिलीगुड़ी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट !
- by Gayatri Yadav
- March 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1476 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
Wedding, arrested, crime, siliguri, siliguri metropolitan police, theft case
शादी के घर में चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार,
February 17, 2026
incident, Accident, newsupdate, PRADHAN NAGAR P.S, sad news
Siliguri में घटी एक अमानवीय घटना ने: एक पल
February 14, 2026
