सिलीगुड़ी: राष्ट्रीय मार्ग पर नियंत्रण खोने के बाद एक ट्रेलर ने चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया। घटना गुरुवार रात सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी मर्डर मोड़ इलाके में घटित हुई। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे सिलीगुड़ी से आ रहे माल से लदे ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चार दुकानों को टक्कर मार दी, इस घटना में चार दुकानें ध्वस्त हो गई। हादसे के समय दुकान बंद होने के कारण कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि वाहन चालक मौका देख फरार हो गया। इस हादसे में कई लाख रुपये के नुकसान की बाते बताई गई है, न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना
सिलीगुड़ी: वाहन की टक्कर से चार दुकानें ध्वस्त !
- by Gayatri Yadav
- January 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1085 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
Mahananda River, good news, newsupdate, siliguri
महानंदा नदी से दो छात्रों के शव बरामद !
September 15, 2026
newsupdate, Action, good news, indian railway, railway, siliguri, siliguri town station
ट्रेन से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश, सिलीगुड़ी
September 15, 2026
newsupdate, good news, siliguri
हिंदी भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर जोर, सिलीगुड़ी में
September 14, 2026
newsupdate, bjp, Politics, siliguri, TMC
तृणमूल और भाजपा पर महम्मद सलीम का हमला, नगर
September 14, 2026
