February 13, 2026
Sevoke Road, Siliguri
siliguri gautam deb gautam dev good news newsupdate SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION talk to mayor

महानंदा नदी पर छठे पुल से लेकर छठ घाट तक निर्माण कराएगी सिलीगुड़ी नगर निगम!

Siliguri Municipal Corporation will construct the Mahananda River from the sixth bridge to the Chhath Ghat.

आज सिलीगुड़ी नगर निगम का वर्ष 2026 27 का बजट पेश किया गया. इसके साथ ही 2025 26 वित्तीय वर्ष का संशोधित बजट भी पेश किया गया. 2026-27 के बजट में 638(अड़तीस) करोड़ 42 लाख रुपए का प्रस्ताव किया गया है. जबकि संशोधित बजट प्रस्ताव में 456 करोड़ 98 लाख रुपए का प्रावधान है.

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने अपने इस बजट में सिलीगुड़ी के सभी वर्गों से लेकर उनकी मौजूदा समस्याओं तथा काफी समय से लोगों की विचाराधीन मांगों पर बजट में अपना उदार दृष्टिकोण रखा है. सिलीगुड़ी नगर निगम के अंतर्गत 47 वार्ड हैं. इस बजट के जरिए लगभग सभी वार्डो का ख्याल रखा गया है.

पिछले काफी समय से आशाकर्मियों का आंदोलन चल रहा है. इस बजट में मेयर ने उनके असंतोष को दूर करने की कोशिश की है. बजट में आशा कर्मियों की प्रोत्साहन राशि को 200 से बढ़कर ₹400 कर दिया गया है. 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पहली बार सिलीगुड़ी नगर निगम ने हिंदीभाषियों और खासकर छठ पूजा समितियों को जोड़ने की कोशिश की है.

बजट में छठ घाटों के विकास, रास्तों के निर्माण, नए घाट बनाने से लेकर सभी तरह की व्यवस्था के लिए 5 करोड रुपए का प्रस्ताव किया गया है .निश्चित रूप से निगम की इस पहल से हिंदी भाषी मतदाताओं में खुशी बढ़ेगी. इसके अलावा काफी समय से महानंदा नदी पर छठे पुल और सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. बजट में इसका भी ध्यान रखा गया है.

सिलीगुड़ी नगर निगम के बजट में इस पर 97 करोड़ 82 लाख रुपए का प्रस्ताव है. इसके लिए डीपीआर भी बना लिया गया है और काम शीघ्र शुरू करने के लिए डीपीआर को राज्य सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है. इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम के बजट में सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी दफ्तरों में स्तनपान कक्ष तैयार करने का प्रस्ताव किया गया है.

इसके लिए निगम की ओर से 15 लख रुपए खर्च किए जाएंगे. सिलीगुड़ी में स्थित डंपिंग ग्राउंड को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ व्यवधान सामने आते रहते हैं. कभी डंपिंग ग्राउंड से धुआं उठता है तो कभी आसपास में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अब यहां सिलीगुड़ी नगर निगम पेट्रोल पंप का निर्माण कराएगी, जिस पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे. बजट में इसका प्रावधान किया गया है.

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने वार्ड 23 के लोगों से वादा किया था कि यहां एक आधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा. बजट में 30 बेड का जी प्लस 3 अस्पताल का प्रावधान किया गया है. इस पर 9.90 करोड रुपए खर्च होंगे. इसके लिए डीपीआईडी तैयार कर लिया गया है और सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जा चुका है.

सिलीगुड़ी नगर निगम के बजट में स्वास्थ्य और जीवन शैली का भी ध्यान रखा गया है. यूपीएचसी 5 के तहत 24 घंटे मेडिकल स्टोर खोलने की तैयारी से रात में दवाओं की किल्लत दूर होने वाली है. इसके अलावा सिलीगुड़ी नगर निगम के बजट में 30 लाख रुपए की लागत से म्यूजियम स्थापना का भी प्रस्ताव है. और भी कई घोषणाएं की गई है और इन घोषणाओं से पता चलता है कि 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तथा सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की मजबूत स्थिति बनाने के हिसाब से बजट तैयार किया गया है, ऐसा प्रतीत हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *