सिलीगुड़ी: सांप का जहर बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार | जानकारी अनुसार बागडोगरा वन विभाग और कर्सियांग डिवीजन के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी महकमा परिषद अंतर्गत मुरलीगंज में छापेमारी की और तीन आरोपियों को एक चार पहिया वाहन और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया | आरोपियों से पूछताछ और वाहनों की तलाशी लेने पर सांप का जहर बरामद किया गया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद शाहनेवाज़, तौहीद आलम और मोहम्मद अजमल बताया गया है और तीनों आरोपी इस्लामपुर के निवासी बताए गए हैं | वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास से कुल 3 किलो 798 ग्राम सांप का जहर बरामद किया गया | जानकारी मिली है कि, सांप के जहर को बांग्लादेश तस्करी की योजना थी | बुधवार गिरफ्तार आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
तस्करी से पहले सांप का जहर बरामद !
- by Gayatri Yadav
- February 28, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1925 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
