September 28, 2026
Sevoke Road, Siliguri
newsupdate Action Food FOOD SAFETY good news siliguri siliguri metropolitan police SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

सिलीगुड़ी में खाद्य गुणवत्ता को लेकर सख्त अभियान, मिठाई दुकान और होटल की रसोई में मिली अनियमितता !

Will you no longer get rotten food in Siliguri's hotels and restaurants?

सिलीगुड़ी: शहर में खाद्य गुणवत्ता और स्वास्थ्य मानकों को लेकर एक बार फिर सख्त अभियान चलाया गया। सिलीगुड़ी नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की रसोई की जांच की। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

अधिकारियों ने लोकप्रिय मिठाई दुकान ‘आरती स्वीट्स’ की जांच के दौरान चाशनी में कॉकरोच पाया। साथ ही लंबे समय से रखी हुई खीर भी बरामद की गई। वहीं, एक होटल की रसोई से सड़ा हुआ चिकन और कुछ एक्सपायर्ड मसाले मिले।

जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के जरूरी दस्तावेज भी खंगाले गए। खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता नियमों में लापरवाही सामने आने के बाद दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य विभाग ने संचालकों को स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करते हुए कारोबार करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *