September 9, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स Annapurna Bhandar good news NEW RULES newsupdate

17 सितंबर को अन्नपूर्णा की राशि जारी होगी!

Annapurna's zodiac sign will be released on September 17!

क्या आप अन्नपूर्णा भंडार की राशि का इंतजार कर रही हैं? तो आपके इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं. किंतु-परंतु की कोई बात नहीं रह गई है. ना ही सोशल मीडिया का यह समाचार है. एकदम फाइनल खबर है. अगले हफ़्ते आपके खाते में अन्नपूर्णा भंडार की राशि ₹3000 क्रेडिट होने जा रही है. 17 सितंबर को सरकार अन्नपूर्णा की राशि लाभार्थियों के खाते में जारी करेगी और उसी दिन देर शाम तक लाभार्थी अन्नपूर्णा की राशि प्राप्त कर सकेंगी.

अगर आपको अन्नपूर्णा भंडार का पैसा एक बार भी नहीं मिला है तो इस बार आपको मिलने जा रहा है.17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. पश्चिम बंगाल सरकार नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाने जा रही है. 17 सितंबर को राज्य में विश्वकर्मा पूजा का उत्सव भी रहेगा. पश्चिम बंगाल की महिलाओं को उस दिन डबल खुशी मिलने जा रही है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं इस बात की घोषणा की है. राज्य में अन्नपूर्णा उत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस बार लाभार्थी महिलाएं अन्नपूर्णा उत्सव में शामिल होंगी और सड़कों पर उतरकर अपने आनंद व उल्लास का प्रदर्शन करेंगी. मिल रही जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा भंडार की राशि ऐसी महिलाओं के खाते में भी जमा हो सकती है, जिनका स्टेटस पहले अंडर प्रोसेस अथवा किन्ही कारणों से उनका आवेदन portal पर रिजेक्ट दिखा रहा था.

सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी से लेकर जलपाईगुड़ी, धुपगुडी ,अलीपुरद्वार, कूचबिहार समेत उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में अन्नपूर्णा भंडार की राशि से वंचित महिलाओं के द्वारा हाल ही में प्रदर्शन किया गया था. उन सभी महिलाओं के दस्तावेजों की दोबारा जांच की गई है. उनमें कई महिलाओं को योग्य पाया गया है. उनके खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 17 सितंबर को राशि जारी करेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार लाभार्थी महिलाओं की संख्या एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा होगी.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संकेत दिया है कि अन्नपूर्णा योजना का लाभ महिलाओं को आजीवन मिलता रहेगा. यानी यह योजना बंद होने वाली नहीं है. जब तक बीजेपी की सरकार रहेगी, तब तक अन्नपूर्णा की योजना जारी रहेगी. उनके इस संकेत का आधार इस बात से मिल जाता है कि मुख्यमंत्री ने राज्य में विकलांग व विधवा महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना से जुड़ कर अधिक से अधिक लाभ कमाने का विकल्प प्रस्तुत किया है.

अगर आप 25 से 60 साल की उम्र की हैं और वर्तमान में ₹1500 दिव्यांग भत्ता प्राप्त कर रही हैं, तो आप विकलांग भत्ता के अलावा अन्नपूर्णा योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं. यानी ₹1500 के अलावा ₹3000 प्राप्त होगा और इस तरह से साढे चार हजार रुपए हर महीने दिव्यांग महिलाओं को मिलेंगे. इस योजना के तहत उन्हें हर महीने ₹4500 मिलता रहेगा. आंकडो के अनुसार राज्य में 25 से 60 साल की लगभग 1,24 हजार दिव्यांग महिलाएं हैं. उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा.

अन्नपूर्णा की इच्छुक दिव्यांग महिलाओं को इसके लिए योजना को अन्नपूर्णा में ट्रांसफर करने के लिए बीडीओ अथवा एसडीओ, नगर निगम, नगर पालिका कार्यालय से संपर्क करना होगा. इसके साथ ही उन्हें अन्नपूर्णा योजना की पात्रता भी साबित करनी होगी. आपको बता दें कि राज्य सरकार ने राज्य में 82 लाख 5 हजार 919 लाभार्थियों जिनमें बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग शामिल है, के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर कर दी है.

यह भी बता दें कि अन्नपूर्णा योजना के तहत सितंबर महीने में राशि प्राप्त करने वाली महिलाएं भविष्य में नियमित रूप से यह भत्ता प्राप्त करती रहेगी, जब तक कि उनका आर्थिक सशक्तिकरण नहीं हो जाता है.सत्ता में आते ही शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के संकल्प पत्र को एक-एक करके पूरा करना शुरू कर दिया है. राज्य की महिलाएं योजना की राशि प्राप्त करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *