कोविड की स्थिति के दौरान उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कई अस्थायी कर्मचारियों ने काम किया था, लेकिन वर्तमान में वे बेरोजगार हैं। श्रमिकों ने अस्पताल में स्थायी रोजगार की मांग को लेकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक से संपर्क किया।
उन्होंने बुधवार 14 जून उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और बाद में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा | उन्होंने मांग की है कि, अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में स्थायी स्टाफ की नियुक्ति में उन्हें प्राथमिकता दी जाए और अस्पताल प्रशासन उन्हें स्थायी नौकरी दिलाने की व्यवस्था करे | दूसरी ओर सुपर डॉ. संजय मल्लिक ने इस संबंध में कहा कि अस्पताल में भर्ती एजेंसी के पास इनकी भर्ती के लिए कुछ मापदंड हैं | यदि सब कुछ उनके मापदंड के अनुसार सही है, तो उन्हें भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
लाइफस्टाइल
अस्थायी कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन !
- by Gayatri Yadav
- June 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1127 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
