सिलीगुड़ी: सूत्रों से जानकारी मिली हैं की प्रधाननगर थाने के सबइंस्पेक्टर को छापेमारी के दौरान गोली मारी गई। हालांकि की आरोपी का निशाना चूकने के कारण उनकी जान बच गई । घायल पुलिस अधिकारी का नाम रवींद्रनाथ सरकार है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में गोली लगी है। फिलहाल माटीगाड़ा के नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है। सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाने की पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी की बिहार के रहने वाले इस व्यक्ति के पास आग्नेयास्त्र है। यह शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने अपना परिचय बिहार सरकार के अधिकारी के रूप में दिया। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह सिलीगुड़ी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक सहायक सब-इंस्पेक्टर से परिचित है। प्रधाननगर थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसके दागापुर स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। आरोप है कि फ्लैट की तलाशी के दौरान आरोपी ने अपनी 9 एमएम पिस्तौल से गोली मारी और गोली सब इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ सरकार के पैर में जा लगी। इस पूरी घटना से पुलिस हलकों में सनसनी मच गई है।
जुर्म
प्रधान नगर थाने के सबइंस्पेक्टर पर आरोपी ने चलायी गोली !
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1156 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
Football, good news, newsupdate, siliguri, Sports
सिलीगुड़ी में Veteran Football Tournament 2026, मैदान पर उतरेंगे
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
