सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाना अंतर्गत श्री धाम हाउसिंग सोसाइटी के एक घर में शनिवार 15 जुलाई देर रात चोरी की घटना घटी हुई थी ।
इस घटना में चोर ने दो मोबाइल फोन और कई अन्य डॉक्यूमेंट चुरा लिए थे | वहीं इस घटना की शिकायत भक्ति नगर थाने में दर्ज कराई गई थी ।
शिकायत के आधार पर छानबीन करते हुए, 12 घंटे के अंदर भक्तिनगर थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन के लोकेशन के जरिए आरोपी चोर को हिरासत में लिया और आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना स्वीकार कर ली | इस घटना मे भक्ति नगर थाने की पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन और डॉक्यूमेंट को भी बरामद किया | पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चोर समर नगर जमाई बाजार इलाके का निवासी बताया गया है।
आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
आरोपी चोर ने कबूल किया जुर्म !
- by Gayatri Yadav
- July 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1262 Views
- 3 years ago
