सिलीगुड़ी: बंगाल सफारी पार्क में एक और बाघिन ने शावक का जन्म दिया । जानकारी अनुसार सफेद बाघिन कीका ने इस सप्ताह दो शावकों को जन्म दिया है। हालांकि एक शावक की मौत हो चुकी है। बंगाल सफारी पार्क के अधिकारियों ने बताया कि, एक शावक पूरी तरह से स्वस्थ है | वहीं पार्क अथॉरिटी से लेकर वन विभाग इस नए नन्हें मेहमान के आगमन को लेकर उत्साहित है | कीका के शावक के जन्म के साथ ही बंगाल सफारी पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर्स की संख्या बढ़कर 11 हो गई है | बाघ प्रजनन में बंगाल सफारी पार्क की सफलता अब देश में सर्वश्रेष्ठ हो गई है। बंगाल सफारी पार्क ने केवल सात वर्षों में जिस दर से बाघों की संख्या में वृद्धि की है, इससे केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण का ध्यान भी आकर्षित हुआ है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
बाघिन कीका ने दिया शावक को जन्म !
- by Gayatri Yadav
- July 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2646 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
