बागडोगरा: बागडोगरा इलाके में छीनताई का मामला सामने आया है। जानकारी मिली हैं, कि एक युवक सड़क किनारे खड़ा था | उस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और फोन करने के लिए उसने युवक से मोबाइल मांगा। व्यक्ति की खराब हालत देखते हुए युवक को उस पर दया आ गई,उसने व्यक्ति को अपना फोन और लैपटॉप का बैग देकर उसके लिए पानी लेने गया। जब युवक वापस लौटा तो ना व्यक्ति वहां था और ना ही उसका लैपटॉप का बैग ।
यह घटना बागडोगरा के बिहार मोड़ इलाके पर घटित हुई है। इस घटना को लेकर काफी देर तक क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा गया। युवक बागडोगरा के सुकांतापल्ली का निवासी साहिल घोष बताया गया है। घटना के बाद युवक ने तुरंत इस बात की जानकारी बागडोगरा पुलिस को दी। जिसके बाद बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
लाइफस्टाइल
‘नेकी कर, दरिया में डाल’ का फार्मूला हुआ फेल !
- by Gayatri Yadav
- March 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1062 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
