सिलीगुड़ी: रात के अंधेरे में बदमाश एटीएम लूटकर भाग निकले । जानकारी अनुसार यह घटना बागडोगरा थाना क्षेत्र के रंगापानी बाजार इलाके की है और इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई | स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब एक ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल रहा था | स्थानीय लोगों की शिकायत है कि, एटीएम में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण बदमाशों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा और सारे पैसे लूट लिए व मौके से फरार हो गए | सुचना मिलने के बाद बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर घटना की जांच कर रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
बदमाशों ने लूटा एटीएम !
- by Gayatri Yadav
- August 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4048 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
Wedding, arrested, crime, siliguri, siliguri metropolitan police, theft case
शादी के घर में चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार,
February 17, 2026
incident, Accident, newsupdate, PRADHAN NAGAR P.S, sad news
Siliguri में घटी एक अमानवीय घटना ने: एक पल
February 14, 2026
