सिलीगुड़ी: नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दमदम पुलिस ने नौकरी और अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार 4 अगस्त की रात आशीघर चौकी पुलिस की मदद से घोगोमाली इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सत्यनारायण बनर्जी और वह लखनऊ का निवासी बताया गया है |
मालूम हो कि, आरोपी ने 2022 में दमदम में ऑफिस खोला था, वहां उसने 4 छात्रों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर और करीब 26 लाख रुपये उनसे लिए और उसके बाद वहां से फरार हो गया | इस ठगी को लेकर दमदम थाने में शिकायत दर्ज करायी गई थी और पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी थी | इसी बीच फरार सत्यनारायण बनर्जी सिलीगुड़ी पहुंच गया और रोजगार दिलाने के नाम पर उसने एक ऑफिस खोला और अखबार में इसका विज्ञापन भी दिया | इस विज्ञापन के स्रोत के आधार पर दमदम पुलिस ने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस से संपर्क किया, शुक्रवार आरोपी को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया | पुलिस ने आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- August 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 879 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
