गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर पुरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी बौद्ध समुदाय के लोग बुद्ध जयंती मना रहे हैं | सिलीगुड़ी के सालूगारा इलाके के बुद्ध गुम्बा द्वारा रंगारंग शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा की शरुआत गुम्बा से शुरू हुई और सालूगारा क्षेत्र में विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। अपने सर पर बौद्ध पुस्तक को लेकर विभिन्न धर्म के लोग व बौद्ध समुदाय के लोग इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं | इस बौद्ध पुस्तक की बहुत सी मान्यताएं हैं और इसको लेकर लोग काफी श्रद्धा भाव रखते हैं | इसके अलावा बागडोगरा गुम्बा द्वारा भी एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई और इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजन किए गए | इसके अलावा दार्जिलिंग में बौद्ध समुदाय के लोग रीति-रिवाज के अनुसार बुद्ध जयंती को मना रहे हैं। दार्जिलिंग के तासी दार्जिलिंग तमांग गुम्बा द्वारा एक विशेष धार्मिक पूजा और प्रार्थना का आयोजन किया गया । दार्जिलिंग मेल के मंच पर सुबह से ही प्रार्थना और पूजा शुरू हो गई। इस आयोजन में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग सहित विभिन्न क्षेत्र से बड़ी संख्या में बौद्ध समुदाय के लोग शामिल होने पहुंचे हैं। मालूम हो कि यह धार्मिक आयोजन पूरे दिन चलता रहेगा।
लाइफस्टाइल
बौद्धमय हुआ पहाड़ और समतल !
- by Gayatri Yadav
- May 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1029 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
