सिलीगुड़ी: आज एसजेडीए के 149 में मीटिंग के दौरान एसजेडीए के सभी सदस्य उपस्थित हुए | इस बैठक में विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई | इस दौरान एसजेडीए चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती ने कहा कि, विकास में कोई राजनीतिक रंग नहीं देखा जाएगा सिर्फ विकास कार्य किया जाएगा | एसजेडीए द्वारा लगभग 100 कार्य किए गए हैं। यह रिपोर्ट विजन 2045 को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस दौरान एसजेडीए के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती ने विभिन्न विषयों को लेकर चर्चाएं की, लेकिन इन सारे विषयों में से बिधान मार्केट के मुद्दे को लेकर सौरव चक्रवर्ती ने तीखे स्वर अपनाए | उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, बिधान मार्केट का मुद्दा कोई साधारण मुद्दा नहीं है, इसको लेकर कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा | इस मामले में उन्होंने भाजपा सांसद राजू बिष्ट और विधायक को लपेटे में लेते हुए कहा कि, इस विषय को लेकर वे जो आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वह सही नहीं है | इसके अलावा सौरव चक्रवर्ती ने खुदको राज्य सरकार का सिपाही बताया | बिधान मार्केट का निर्णय सिर्फ एसजेडीए के हाथों में नहीं, इसमें सिलीगुड़ी नगर निगम भी आता है और यह निर्णय सिर्फ राज्य सरकार ही ले सकती है और इस तरह के निर्णय लेने में समय लगता है | हर कार्य के लिए नियम कानून को मानना पड़ता है |
उत्तर बंगाल
राजनीति
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
बिधान मार्केट के मुद्दे को लेकर एसजेडीए चेयरमैन ने तीखे स्वर अपनाए !
- by Gayatri Yadav
- August 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 980 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
