जलपाईगुड़ी: धुपगुड़ी के मिलपाड़ा इलाके में आधी रात को एक लॉरी एक दुकान के अंदर जा घुसी | जानकारी अनुसार जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी के मिलपाड़ा इलाके में एक लॉरी एशियन हाईवे के किनारे से सीधे एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान ध्वस्त होने से मकान का आधा हिस्सा नष्ट हो गया | स्थानीय वासियों ने बताया कि, अचानक हुए भयानक आवाज से वे जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि, लॉरी दुकान के अंदर घुस गया है | इस हादसे में लॉरी चालक और खलासी वाहन के अंदर फंस गए | घटना की सूचना मिलने पर धुपगुड़ी दमकल विभाग और ट्रेफिक गार्ड पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची | 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से चालक और खलासी को निकाला गया | उन्हें इलाज के लिए धुपगुड़ी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया | इस घटना में लगभग 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | इस घटना के बाद इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई |
उत्तर बंगाल
घटना
जलपाईगुड़ी
तेज रफ्तार लॉरी ने दुकान को किया ध्वस्त !
- by Gayatri Yadav
- June 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2336 Views
- 3 years ago
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
newsupdate, jalpaiguri, murder case, sad news
जलपाईगुड़ी में बेकरी मैनेजर की हत्या, कैश काउंटर से
September 25, 2026
