February 17, 2026
Sevoke Road, Siliguri
Wedding arrested crime siliguri siliguri metropolitan police theft case

शादी के घर में चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद !

https://khabarsamay.com/theft-at-wedding-house-accused-arrested-stolen-goods-recovered/

बागडोगरा क्षेत्र की रहने वाली माम्पी दे सरकार के साथ आशिघर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 तारीख की देर रात बागडोगरा निवासी माम्पी दे सरकार 37 नंबर वार्ड के अरविंद पल्ली स्थित एक शादी घर में समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। रात में सभी लोगों के सो जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश किया और सोने के गहनों से भरा बैग तथा तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

15 तारीख को पीड़िता ने आशिघर फांड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और स्थानीय सूत्रों की मदद से घुघुमाली इलाके से आरोपी अजय महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए सभी सोने के गहने और तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

मंगलवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में एसीपी सोमनाथ दास ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस की तत्परता से कम समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

इलाके के लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *