सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा स्थित एक स्कूल में चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों के मुताबिक, 17 जुलाई की सुबह स्कूल से एक ट्रॉफी और छुट्टी की घंटी चोरी हो गई थी। घटना की शिकायत भक्तिनगर थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद अपराध निरोधक शाखा ने जांच शुरू की।सबसे पहले पुलिस ने सनी मल्लिक नाम के युवक को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने चोरी का सामान हैदरपाड़ा के कबाड़ी सुबीर चाकी को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया।चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
siliguri
crime
siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी के एक स्कूल में चोरी
- by Ryanshi
- July 18, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2184 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
