सिलीगुड़ी: गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा की रात सिलीगुड़ी में एक सोने की दुकान में चोरी हो गई। घटना सिलीगुड़ी के हिलकार्ड रोड स्थित एक सोने की दुकान पर गुरुवार रात घटित हुई। दुकान के मालिक ने बताया कि कल दुकान बंद थी और आज जब दुकान के कर्मचारियों ने सुबह दुकान पहुंचे तो देखा दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था । कर्मचारी ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी और सिलीगुड़ी थाने को सूचित किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को सोने की दुकान के भवन पर एक रस्सी लटकी हुई दिखाई दी, पुलिस ने आशंका जताया कि अपराधी उसी रस्सी के सहारे दुकान में घुसे होंगे | हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि दुकान से क्या-क्या चोरी हुई है | पुलिस ने दुकान व आस-पास के सीसीटीवी को खंगाल कर पूरी घटना की पड़ताल शुरू कर दी है |
घटना
सोने की दुकान में चोरी !
- by Gayatri Yadav
- January 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1535 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
