कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने एक बार फिर तृणमूल के साथ होने का संकेत दिया है। गुरुवार को उन्हें और छह अन्य लोगों को एक बार फिर अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। यहां न्यायालय में प्रवेश करने से पहले पार्थ चटर्जी ने एक बार फिर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा हूं।
उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को तृणमूल कांग्रेस का 25 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर एक बार फिर पार्थ चटर्जी का तृणमूल कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देना इस बात का संकेत है कि वह पार्टी द्वारा किनारे कर दिए जाने के बावजूद पार्टी के साथ होने का संकेत दे रहे हैं। इसके अलावा इसी महीने जोका-तारातला मेट्रो रूट चालू होने को लेकर भी उन्होंने खुशी जाहिर की।
राजनीति
तृणमूल और पार्थ का गहरा नाता, मिले संकेत !
- by Gayatri Yadav
- December 22, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1314 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, north bengal, rain, weather, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, बुधवार से
September 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BHUTAN, good news, jaigaon, newsupdate, siliguri
केंद्र सरकार की पहल से जयगांव से लेकर सिलीगुड़ी
September 18, 2026
